मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत एक नौ माह की बच्ची आयु पटेल के हृदय की ,, की गई सफल सर्जरी.

Posted on

October 23, 2024

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

 

जबलपुर, 22 अक्टूबर, 2024 हुआ एक 9 माह की बच्ची के लिए बड़ा दिन—-

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत एक नौ माह की बच्ची आयु पटेल के हृदय की सफल सर्जरी कर ,एक नया जीवन प्रदान किया गया। आयु के हृदय की सर्जरी बड़ेरिया के मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में एक सप्ताह पहले की गई थी। आयु अब पूरी तरह स्वस्थ है तथा माता-पिता अपने परिवारजनों के साथ है।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला के मुताबिक—————- जबलपुर जिले के मझौली तहसील के ग्राम घाना कला निवासी सुधीर कुमार पटेल के सुपुत्र आयु जन्म से ही हृदय रोग से ग्रसित था। घाना कला स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम में शामिल डॉ. बिपिन सिंह एवं डॉ. जहांआरा को इसकी जानकारी लगने पर जिला अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक से पुनः जांच कराई गई और पुष्टि होने पर मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना का प्रकरण तैयार कर उसे मैट्रो प्राइम हॉस्पिटल जबलपुर रैफर कर भर्ती कराया गया था । जहाँ 16 अक्टूबर को उसके हृदय की सफल सर्जरी निःशुल्क की गई।

जबलपुर से संवाददाता नरेश चौधरी की रिपोर्ट

Posted on

October 23, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top