निजी स्कूलों की अनियमितताओं के खिलाफ कलेक्टर दीपक सक्सेना का एक और बड़ी एक्शन

Posted on

October 21, 2024

by india Khabar 24

25 करोड़ 21 लाख की अवैध फीस वसूली में जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यक्ष अखिलेश मेबिन और सचिव अनुराग श्रीवास्तव गिरफ्तार

(मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में अधिक फीस लेने के मामल में एफआइआर दर्ज करने के साथ ही जॉय एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष अखिलेश मेबिन और सचिव अनुराग श्रीवास्तव गिरफ्तार कर लिया गया है। स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन को आय-व्यय की जो जानकारी दी थी, उसमें भी हेरफेर सामने आई। 15 हजार छात्रों से जाय स्कूल ने की वसूली)

जबलपुर निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि और अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन-पुलिस ने एक बार फिर सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। विजय नगर स्थित जाय सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध विजय नगर थाने में एफआइआर दर्ज की है। थाना विजयनगर से आरोपी विक्टोरिया के लिए रवाना किया गया।

स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन को आय-व्यय की जानकारी में भी हेरफेर किया

एफआइआर दर्ज करने के साथ ही जाय एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष अखिलेश मेबिन और सचिव अनुराग श्रीवास्तव गिरफ्तार कर लिया गया है। स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन को आय-व्यय की जो जानकारी दी थी, उसमें भी हेरफेर सामने आई।

15 हजार 600 बच्चों से 25 करोड़ 21 लाख अवैध फीस वसूली

स्कूल विभाग द्वारा की गई जांच में कई चौकाने वाले तथ्या सामने आए। स्कूल ने करीब 15 हजार 600 बच्चों से 25 करोड़ 21 लाख रुपये की अवैध फीस वसूली की। स्वीकृति लिए बिना ही 10 फीसदी से ज्यादा फीस वसूली इतना ही नहीं प्रशासन और शिक्षा विभाग से स्वीकृति लिए बिना ही 10 फीसदी से ज्यादा फीस वसूली। स्कूल के अध्यक्ष से 25 करोड़ से ज्यादा की कमाई को स्कूल आय की बजाए अन्य स्त्रोत से आय दिखाकर धोखाधड़ी की।

प्रवेश फीस के अलावा राशि वसूली और इसे दान में दिखाया गया

इसके अलावा स्कूल के अध्यक्ष अखिलेश मेबिन ने करीब 30 लाख से ज्यादा प्रवेश फीस के अलावा राशि वसूली और इसे दान में दिखाया गया।

सभी को कमीशन के खेल से जुड़ा पाया गया

इससे पूर्व जिला प्रशासन और पुलिस ने जबलपुर के दस थानों में स्कूल के संचालक, सदस्य, प्राचार्य को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पुस्तक विक्रेता और प्रकाशक भी गिरफ्तार किए गए थे। इन सभी को कमीशन के खेल से जुड़ा पाया गया।

दस प्रतिशत से ज्यादा फीस में बढ़ोतरी कर अभिभावकों से वसूले

अभी तक जिन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने दस प्रतिशत से ज्यादा फीस में बढ़ोतरी कर अभिभावकों से वसूले। इसके अलावा विभिन्न मद में विद्यार्थियों से शुल्क लिया गया। बता दे कि बैंक स्टेटमेंट भी पुलिस ने जुटाया जिसमें पैसों का लेनदेन हुआ है। पुलिस कमीशन के पैसे को किस माध्यम से लिया गया यह भी पता लगा रही है।

Posted on

October 21, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top