दुलीचंद मार्को संवाददाता
निवास: मंडला जिला के निवास विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मनेरी संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता सेल्समैन संजू रजक द्वारा राशन कार्ड धारी महिला ग्राहकों से ऊंच नीच अभद्र व्यवहारिक बात करने व राशन की कटौती की बात को लेकर ग्राम पंचायत मनेरी सरपंच नारायण धूमकेती कुछ महिलाओं के साथ में सेल्शमेन संजू रजक से पूछ परख करने पर सेल्शमैन भड़के और बोला आदिवासी गौड़ साले होसियार बनता तेरी सरपंची एक मिनट में घुसाड़ दूंगा चुप चाप रह मेरी दुकान में कुछ भी करू अबे तू साले यहां से निकल नेतागिरि न दिखा कहते हुए गंदी गंदी अभद्र गाली देते हुए मारपीट किया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए तेरा व्यवस्था करता हूं बहुत जल्दी करके बोला है। राशन लेने आए सभी महिला ग्राहकों से उल्टा सीधा बात करता है उस वजह से भीड़ ने सामूहिक हाथापाई कर दी और मनेरी चौकी प्रभारी जी को सरपंच के साथ अमानवीय व्यवहार की सामूहिक आवेदन देते हुए संजू रजक पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गईं हैं।





