रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष के 06 माह में पकड़े गए 3.92 लाख से अधिक अनियमित रेलयात्री

Posted on

October 18, 2024

by india Khabar 24

जबलपुर रेल मंडल
मध्यप्रदेश

जबलपुर रेल मंडल द्वारा यात्री गाडियों में चलाये जा रहे सघन टिकिट जाँच अभियान में उल्लेखनीय भूमिका निभायी है जिसके तहत चालू वित्तीय वर्ष के 06 माह में (1अप्रैल 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक) में मंडल के टिकिट जांच अभियान ने रिकार्ड 27.58 करोड़ रूपये का राजस्व एकत्रित किया है।
मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक शील के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक डॉ. मधुर वर्मा के निर्देशन के साथ ही मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शशांक गुप्ता के नेतृत्व पर जबलपुर रेल मंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अखिलेश कुमार नायक, श्री गुन्नार सिंह एवं श्री ग्रेसियस नाजरत की टीम के द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में चलाए गए विभिन्न जांच अभियानों के अंतर्गत तथा नियमित टिकट जांच के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा बिना टिकट/अनुचित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सघन जांच की गई।
जाँच के दौरान चालू वित्तीय वर्ष के 06 माह में बिना टिकट यात्रा के 1 लाख 90 हजार से अधिक मामले पकड़े गए, जिनसे किराया एवं बतौर जुर्माना सहित रुपये 16.31 करोड़ वसूल किया गया। इसी तरह निम्न दर्जे की टिकिट पर उच्च दर्जे में यात्रा करते हुए 2 लाख से अधिक यात्री पकड़े गए, जिनसे किराया एवं बतौर जुर्माना सहित रुपये 11.22 करोड़ वसूल किया गया । इसी प्रकार यात्रा में निर्धारित मानक से अधिक भार के लगेज को लेकर यात्रा करने के 3140 मामले पकड़े गए, जिनसे रुपये 5.40 लाख से अधिक वसूला गया।
इस प्रकार दिनांक 01अप्रैल से 30 सितम्बर 2024 तक की गई टिकट जांच के दौरान बिना टिकट/अनियमित टिकट एवं बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करने के पकड़े गए कुल 3 लाख 92 हजार से अधिक मामले से रेलवे को रुपये 27.58 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि उचित टिकट लेकर ही रेलों में यात्रा करें, ई-टिकट प्रतीक्षा सूची अथवा प्लेटफॉर्म टिकट लेकर यात्रा न करें। इसी तरह स्टेशन में प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है। यात्रा से पूर्व अपने सामान को बुक कराएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।


जबलपुर से संवाददाता नरेश चौधरी की रिपोर्ट

Posted on

October 18, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top