जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना का आदेश-रिकार्ड रूम को करे अपडेट

Posted on

October 18, 2024

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

जबलपुर के कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना ने आज कलेक्‍ट्रेट स्थित राजस्‍व रिकार्ड रूम का ओचक निरीक्षण कर वहां की व्‍यवस्‍थाओं क जायजा लिया। उन्‍होंने प्रभारी अधिकारी से कहा कि रिकार्ड रखने के सिस्‍टम को हमेशा अपडेट रखे, ताकि रिकार्ड सुरक्षित रहें और आसानी से मिल भी जायें। उन्‍होंने कहा कि रिकार्ड रूम अपडेशन के कार्य एक बड़ी जिम्‍मेदारी का कार्य है,,अत: सावधानी से अभिलेखों को सुरक्षित रखने का कार्य प्रारंभ किया जाये। जिससे भविष्‍य में अभिलेखों को लेकर किसी प्रकार की असुविधा न हो। रिकार्ड रूम के अपडेशन के लिए उन्‍होंने आज हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों के साथ कलेक्‍ट्रेट में स्‍थल का निरीक्षण किया और कहा कि ऐसी व्‍यवस्‍था सुनिश्चित की जाये जिससे रिकार्ड सुरक्षित रखे जा सकें।

जबलपुर से संवाददाता नरेश चौधरी की रिपोर्ट

Posted on

October 18, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top