लालबर्रा।
बालाघाट जिला के लालबर्रा नगर मुख्यालय के लालबर्रा से सिवनी रोड़ पर मजार चौक पर 16 अक्टूबर 2024 बुधवार को फिर से चौथी बार राजस्व विभाग के आर आई, पटवारी द्वारा सीमांकन किया गया। जिला सरपंच संघ जिला सचिव व कंजई सरपंच एवं गायत्री परिवार से जुड़े अधिवक्ता आनंद बिसेन ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि लालबर्रा से सिवनी रोड़ पर मजार चौक में गायत्री परिवार की भूमि है, उक्त भूमि से एक ओर अधिवक्ता बाबूलाल सर्राटे की भूमि तो वहीं दूसरी ओर मजार वालों की भूमि सटी हुई है। जहां उन्होंने अपना भवन निर्माण कार्य कर लिया है तो वहीं गायत्री परिवार के कुछ हिस्से में यानि कि 0.65 हेक्टेयर पर बाबूलाल सर्राटे द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है एवं दूसरी ओर मजार वालों द्वारा भी लगभग एक डिसमिल जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसे 16 अक्टूबर 2024 बुधवार को चौथी बार न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम आर आई उईके, वरकड़े, चंदेल एवं पटवारी पिछोड़े, अड़मे, पटले व कोटवारों द्वारा नाप जोप कर सीमांकन किया गया है। जहां आर आई व पटवारी द्वारा गायत्री परिवार के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अतिक्रमण होने की संभावना जताई है, जिसकी सीमांकन रिपोर्ट माननीय व व्यवहार न्यायालय में पेश की जाएगी, संभवतः गायत्री परिवार की कुछ भूमि पर कब्जा अतिक्रमण किया गया है जो न्यायालय के आदेश आने पर जल्द हटवाया जा सकता है।

गायत्री परिवार के पदाधिकारी कार्यकर्ता, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता व सर्व हिंदू समाज इस कृत्य से नाराज व आक्रोशित है, लोग मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा के लिए भूमि दान करते हैं लेकिन लोग मंदिर की भूमि पर कब्जा कर अतिक्रमण कर रहे हैं इस बात की गायत्री परिवार सहित सभी ने घोर निंदा की है।





