उज्जैन चामुंडा माता मंदिर के समीप बीएसएनएल कार्यालय के सामने बस मे से गिर गई महिला कोहनी की हड्डी बाहर आई, दर्द से चीखती रही,
डॉक्टर बोले- काटना पड़ सकता है हाथ
चामुंडा माता मंदिर के समीप बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। यहां आगर से आ रही युवती बीएसएनएल कार्यालय के सामने उतर रही थी।
गेट पर धक्का लगने से उसका संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर गई। इसी दौरान ड्राइवर ने बस आगे बढ़ा दी, कानों में हैंड फ्री लगी होने से युवती को भी आवाज सुनाई नहीं दी और बस का पहिया सीधे हाथ की कोहनी से होकर निकल गया जिससे हाथ को चीरते हुए उसकी हड्डी बाहर आ गई। आसपास से गुजर रहे लोग उसे तत्काल चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां तुरंत उसका इलाज कर परिजनों को सूचना दी गई। डॉक्टरों का कहना है कि उसका हाथ काटना पड़ सकता है।
लखन सिंह राजपूत की रिपोर्ट उज्जैन से
Post Views: 60





