ग्राम कंजई में दुर्गा उत्सव की भव्य प्रस्तुति, आनंद बिसेन के नेतृत्व में सफल आयोजन

Posted on

October 15, 2024

by india Khabar 24

 

लालबर्रा।

लालबर्रा मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कंजई में नवयुवक शक्ति सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड द्वारा दशहरे के शुभ अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां आदिशक्ति जागरण म्यूजिक ग्रुप लालबर्रा के प्रसिद्ध गायक संदीप सेन और उनके साथियों ने मां गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में बेहतरीन प्रस्तुति दी, जिसने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। गीतों और भक्ति संगीत से सजी इस संध्या ने कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे वातावरण में उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनपद सदस्य वन सभापति धनेंद्र भलावी भी उपस्थित रहे और अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

इस आयोजन की सफलता में आनंद बिसेन (जिला सरपंच संघ के जिला सचिव एवं विधिक संरक्षक) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। न केवल उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई, बल्कि आयोजन को कुशलता से संपन्न कराने में भी उनका नेतृत्व सराहनीय रहा। आनंद बिसेन ने अपने संबोधन में कहा, “दशहरा केवल बुराई की अच्छाई पर विजय का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। ऐसे आयोजनों से न केवल हम अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग के बीच सहयोग और सद्भाव का संदेश भी फैलाते हैं।”कार्यक्रम का संचालन नवयुवक शक्ति सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष पूर्व सरपंच बालकृष्ण बिसेन द्वारा किया गया।

ग्रामवासियों और नवयुवकों के समर्पित प्रयासों से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। मां गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में आयोजित इस भव्य उत्सव ने कंजई गांव को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना दिया। आनंद बिसेन के मार्गदर्शन ने इस आयोजन को एक नई दिशा दी, जिससे न केवल गांव के लोग प्रेरित हुए, बल्कि उन्होंने अपने नेतृत्व की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन और संयोजन पूर्व सरपंच दुर्गा उत्सव समिति अध्यक्ष बालकृष्ण बिसेन ने किया।

Posted on

October 15, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top