गरबा दुर्गोत्सव समिति द्वारा डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों को किया सम्मानित

Posted on

October 12, 2024

by india Khabar 24

 

दुलीचंद मार्को संवाददाता

नारायणगंज – जिले के विकासखण्ड नारायणगंज में विगत दिवस रामलीला मैदान में स्थापित न्यू युवा सहयोगी मंडल दुर्गोत्सव समिति के द्वारा स्थापित मातारानी की प्रतिमा के सामने सहयोगी मंडल गरबा महोत्सव समिति के तत्वाधान में षष्टमी की रात को बाल कलाकारों के डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

जिसमें अनेकों स्कूली बच्चों ने प्रतिभागिता दर्ज कराई‌ गई, इसके अतिरिक्त दिन गुरुवार को विशाल निः शुल्क गरबा का भी आयोजन समिति के द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और लड़कियों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम में लकी ड्रा से तीन महिलाओं और तीन बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, साथ ही नृत्य में शामिल सभी बच्चों और गरबा की सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में रश्मि अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, आशीष सोनी, सिद्धार्थ तिवारी, अविनाश शर्मा, अभिषेक पचौरी , तनु अग्रवाल, तनिषा, श्रेया एवं अन्य का योगदान रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन आशीष अग्रवाल द्वारा किया गया।

Posted on

October 12, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top