दिवाली पर्व आने से पहले धीरे-धीरे सज रहा है मीठे जहेर का कारोबार

Posted on

October 11, 2024

by india Khabar 24

 

शहडोल त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए 10 अक्टूबर 2024 को कलेक्टर डा. केदार सिंह के निर्देशन में खाद्य विभाग खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग एवं नगरपालिका शहडोल के संयुक्त जांच दल द्वारा शहडोल नगर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया कुछ प्रतिष्ठानों के सैंपल लिए गए किंतु छोटे दुकानदारों तक सिमट कर रह गई खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही दीपावली के त्योहार को लेकर जिले में मिलावटखोरों का बाजार धीरे-धीरे सज रहा है। जो दीपावली त्यौहार आने पर उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ करने को तैयार है।

बड़े मिष्ठान संचालकों पर खाद्य सुरक्षा विभाग कब करेगी कार्यवाही खाद्य विभाग सिर्फ छोटे दुकानदारों से नमूना भरने तक सीमित है। सूत्रों की माने तो बड़े काले कारोबारियों के प्रतिष्ठानों में छापेमारी नहीं होने से मिलावटखोर बेखौफ होकर अपने धंधे को अंजाम दे रहे हैं। इससे बेखबर उपभोक्ताओं की जेब ढीली होने के साथ ही उपभोक्ताओं की सेहत भी खिलवाड़ हो रहा है वही सभी जानते हैं कि दीपावली पर भारी मात्रा में मिठाई की खपत होती है। मिठाई की खरीदारी में उपभोक्ता के साथ मिठाई दुकान के संचालक कदम-कदम पर धोखा करते है। काजू कतली महंगी मिठाई में भी मिलावट की जाती है। सूत्रों की मानें तो इसमें काजू की जगह मूंगफली का चूरा मिलाया जाता है। त्योहार पर महंगाई को देखते हुए कारोबारी पहले से खोवा खरीदकर कर रख लेते हैं और केमिकल लगाकर रखे गए इस खोवे से तैयार मिठाई को त्योहार पर बेचने की तैयारी की जाति है। इससे सेहत पर असर पड़ना तय है। अगर समय रहते खाद्य विभाग के द्वारा शहडोल मुख्यालय के बड़े मिठाई के प्रतिष्ठानों में जांच की जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो सकता है शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

October 11, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top