विश्व मानसिक दिवस पर जिला चिकित्सालय में आयोजित किया गया शिविर सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Posted on

October 10, 2024

by india Khabar 24

 

जबलपुर,
विश्व मानसिक दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना के निर्देशानुसार तथा मुख्य
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले की समस्त स्वास्थ्य संस्थानों में
मानसिक रोगियों की पहचान, उपचार एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। सेठ गोविंद दास जिला
चिकित्सालय जबलपुर में सिविल सर्जन डॉ मनीष मिश्रा की उपस्थिति में वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ
रत्नेश कुररिया द्वारा मानसिक रोगियों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मानसिक
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु परामर्श दिया गया।

इस दौरान वरिष्ठ मनो चिकित्सक डॉ रत्नेश कुररिया ने बताया कि कार्यस्थल पर एंग्जाइटी, बर्न
आउट और काम का दबाव न झेल पाने के चलते लोगों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।
बदलते सामाजिक परिवेश, कार्यस्थल पर बढ़ता दबाव एवं अस्वस्थकर परिस्थितियों के कारण ओपीडी में
इससे पीड़ित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है, जिन्हें उपचार प्रदान करने के साथ काउंसलिंग भी
दी जा रही है। शिविर में शामिल हुये लोगों को बताया गया कि विश्व मानसिक दिवस मनाने का उद्देश्य
है कि स्वयं को एवं अपने आसपास के लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग एवं जागरूक करना है
। इस अवसर पर आरएमओ डॉ पंकज ग्रोवर, डॉ के के वर्मा, डॉ रूमिता आचार्या, डॉ राहुल शुक्ला, नर्सिंग
ऑफिसर के साथ समस्त सपोर्टिव स्टाफ उपस्थित रहा।

Posted on

October 10, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top