नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप महतो समाज सेवा में अग्रणी रहे प्रदीप के निधन की खबर से पत्रकारों में शोक

Posted on

October 4, 2024

by india Khabar 24

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

बरपाली//कोरबा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों में बड़े अदब से जिन प्रदीप महतो का नाम लिया जाता रहा है अब वह हमारे बीच नहीं रहे। बरपाली निवासी प्रदीप माताजी पिछले कुछ वर्षों से अस्वस्थ थे उनका कोरबा के एक निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा था आज सुबह लगभग 5:00 बजे उन्होंने इस असार संसार को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से पत्रकारों और महतो परिवार के शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।

वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप महतो जीपी कॉन्वेंट हाई स्कूल बरपाली के प्रबंधक होने के साथ ही प्रगतिशील जायसवाल(कलार) समाज के पूर्व सचिव भी रह चुके हैं। राष्ट्र और समाज को समर्पित प्रदीप जी ने देहदान की घोषणा कर दिया था। उनका अंतिम दर्शन बरपाली सिंचाई कॉलोनी स्थित निवास में 8 बजे से होगा। उनके निधन से जायसवाल समाज के साथ-साथ ग्रामीण पत्रकारिता का एक अध्याय खत्म हो गया।

Posted on

October 4, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top