जबलपुर,
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से चलाये गये एक पखवाड़े के स्वच्छता ही
सेवा अभियान के समापन पर आज गुरुवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर गणेशगंज राँझी में कार्यक्रम
आयोजित कर विधायक श्री अशोक रोहाणी ने सफाई मित्रों का सम्मान किया।

इस अवसर पर विधायक
श्री रोहाणी की पहल पर सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये शिविर भी लगाया गया। स्वास्थ्य
परीक्षण शिविर में भी श्री रोहाणी खुद मौजूद रहे । शिविर में करीब 250 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य
परीक्षण किया गया तथा दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया । इस अवसर पर दामोदर सोनी,
निशांत झरिया, संतोषी ठाकुर, दसरथ पटेल, हेमराज सराठे,कैलाश रजक, राजू तोमर, बंटी बेन, आलोक मित्रा
भी उपस्थित रहे।
Post Views: 62





