उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में हादसा, एक घायल यज्ञ में आहुति दे रहे श्रद्धालुओं पर गिरा पेड़

Posted on

October 3, 2024

by india Khabar 24

 

उज्जैन में नवरात्र के पहले दिन प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर परिसर में दोपहर करीब पौने बारह बजे नीम का पेड़ गिर गया। जिस समय यह घटना हुई, परिसर में पेड़ के नीचे यज्ञ और हवन चल रहा था। एक श्रद्धालु के सिर में चोट लगने की खबर है। मंदिर प्रशासन ने अभी किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं की है। जिस समय पेड़ गिरा, उस समय परिसर में बनी यज्ञशाला में हवन चल रहा था। पेड़ गिरने से घाट के किनारे लगी स्टील की एक रैलिंग टूटकर शिप्रा में गिर गई और बिजली का पोल टूट गया। घटना की पुष्टि एसडीएम और मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एलएन गर्ग ने की है। घटना के दौरान यज्ञ करा रहे पंडित और घायल श्रद्धालु तुरंत मंदिर से चले गए
शिखर अधूरा यज्ञशाला नहीं…

मंगलनाथ मंदिर के शिखर का काम भी अभी अधूरा पड़ा है। इस कार्य के दौरान भी टीन गिरने की घटना हो चुकी है। शिखर का काम पूरा नहीं हो पाने से वह भी अधूरा है। सिंहस्थ के लिए प्रशासन योजना बना रहा है। लेकिन परिसर में यज्ञशाला नहीं होने के कारण पुराने प्रशासक कक्ष के सामने खुले में यज्ञ हो रहा था
लखन सिंह राजपूत की रिपोर्ट उज्जैन से

Posted on

October 3, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top