पुलिस चौकी मनेरी थाना बीजाडांडी पुलिस ने करीब दो साल से बोलेरो वाहन चोरी के फरार इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

Posted on

October 3, 2024

by india Khabar 24

दुलीचंद मार्को संवाददाता

बीजाडांडी/मंडला: पुलिस चौकी मनेरी थाना बीजाडांडी में दिनांक 02/04/2023 की रात में प्रार्थी की बोलेरो वाहन क्रमांक MP 20 BA 0139 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 091/2023 धारा – 379.411.201 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना का चोरी का मशरुका पूर्व में बरामद किया जा चुका था किन्तु घटना का मुख्य आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय मण्डला द्वारा 1500 रुपए इनाम की उद्घोषणा की गई थी।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय मण्डला.श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित वर्मा एवं श्रीमान् S.D.O.P महोदय निवास श्री पी.एस.बालरे के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मनेरी उप निरीक्षक पुनीत बाजपेई के नेतृत्व में उक्त अपराध के आरोपी नय्यूम खान पिता खलिल खान उम्र 57 वर्ष निवासी मकरोनिया सागर जिला सागर को पतासाजी हेतु विशेष टीम का गठन कर आरोपी को दिनाँक 02/10/2024 को गिरफ्तार किया गया।

विशेष भूमिका – थाना प्रभारी बीजाडांडी निरीक्षक अंतिम पवार,चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक. पुनीत बाजपेई,सहा. उपनीरीक्षक कन्हैया लाल धारने,मनोज कुमार सेन,प्रधान आर.अभिषेक मिश्रा.नारायण उईके,आर.आंनद कोरी,अनुपम तिवारी,म.आर. प्रियंका मिश्रा, बीना जादौन, ,रुपवती उर्रेती,सैनिक योगेश पटेल साईबर सेल मंडला की उल्लेखनीय योगदान रहा।

Posted on

October 3, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top