गांधी जयंती पर 6 कैदी जेल से छूटे:अच्छे चाल-चलन का सरकार ने दिया इनाम, आजीवन कारावास की काट रहे थे सजा

Posted on

October 2, 2024

by india Khabar 24

 

जबलपुर गांधी जयंती के अवसर पर आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर से आजीवन कारावास की सजा काट रहे 6 बंदियों की सजा माफ करते हुए उनकी रिहाई करवाई गई। राज्य सरकार के निर्देश पर जेल से छूटे इन सभी कैदियों का चाल चलन अच्छा था, जिसके चलते उनकी रिहाई करवाई गई। बुधवार को जेल से छूटे सभी कैदी हत्या के अपराध में सजा काट रहे थे। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जेल से छूटे कैदी का स्वागत करने के लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर और उप जेलर मदन कमलेश भी मौजूद थे।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने जेल से बाहर आए सभी कैदी को मिठाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। अखिलेश तोमर ने बताया कि ये सभी वो कैदी है जो कि जेल में अच्छे से रहते थे, और इनका व्यवहार भी अच्छा था।
गांधी जयंती के अवसर पर आज जिन 6 बंदियों की रिहाई हुई है, ये सभी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। अच्छे चाल चलन से जो कैदी जेल से बाहर आए है, उनके नाम भोला बैन जबलपुर, राजेंद्र सिंह पन्ना, शमीम शाह कटनी, श्यामसुंदर डिंडोरी, विशाल झरिया डिंडोरी, लोकेश बोपचे जबलपुर है।

Posted on

October 2, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top