दुलीचंद मार्को संवाददाता
निवास/मंडला: स्थानीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवास में जिला पंचायत सदस्य श्री जगत सिंह मरावी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजू कुलस्ते, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री बसंत चौधरी,जनपद सदस्य रॉबिन बढ़गैंया तथा बी.आर.सी. सुनील दुबे की उपस्थिति में सत्र 2024-25 की कक्षा 9वीं की पात्र छात्राओं 72 छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।




वहीं साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठी, उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मध्य प्रदेश शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के विषय में प्रकाश डाला।
कार्यक्रम विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रेम किशोर तिवारी,श्रीमति सोमवती वरकड़े, कुमारी मोनिका साहू, श्रीराम कुशराम, शंकर विश्वकर्मा,भीकम अहिरवार,बरखा मिश्रा, अंकिता विश्वकर्मा, अखिलेश झरिया,सत्यम चौकसे मयंक विश्वकर्मा एवं सभी शिक्षकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन में संस्था की वरिष्ठ शिक्षक मुकेश जैन ने किया।





