लोकेशन निवास से
रिपोर्टर दुलीचंद मार्को
आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के विकासखण्ड निवास अंतर्गत औधोगिक क्षेत्र मनेरी के क्षेत्र में निरंतर दुर्घटना की खबरें आती ही रहती हैं वहीं 30 सितम्बर 2024 को ग्राम लहसर में हुई बड़ी दुर्घटना आमने-सामने से दो बाईकों की टक्कर हो गई, वहीं तुरन्त सूचना मिलते ही मौके पर 100 पहुंच कर मनेरी उप-स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया गया कि ग्राम लहसर निवासी आशीष वरकड़े पिता प्रेमचंद वरकड़े का ईलाज के दौरान मेडिकल जबलपुर में मौत हो गई, और दूसरा प्रदीप मार्को पिता चेतराम खैरानी निवासी गंभीर रूप से घायल है। दरअसल मनेरी फैक्ट्री का विस्तारीकरण के साथ मजदूर जनसंख्या के हिसाब से आवागमन के लिए व्यवस्थित रोड नहीं है फैक्ट्री में कार्यरत लगभग 5,000 हजार मजदूर एक ही टाइम में फैक्ट्री केंद्रों से 15 किलोमीटर तक रोड पर भारी आवागमन रहता हैं। जिसके कारण आए दिन मनेरी क्षेत्र में एक्सीडेंट दुर्घटना घटती रहती है पर यहां तुरंत ही इनको औपचारिक प्राथमिक ट्रीटमेंट भी सही समय पर मिल पाता प्रशासन ने ऐसा कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किया हुआ है, जिसके कारण लोगों का सीधे यमराज से मुलाकात होती है 1 साल में लगभग 50 लोग घायल तो 20 लोग मरते ही है। यहां जिंदगी और मौत का खेल अपने चरम सीमा पर है और प्रशासन जानते हुए भी इससे अनभिज्ञ क्यों बन रही है। जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना कि विस्तारीकरण एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र मनेरी में बैड व कर्मचारियों का जनसंख्या बढ़ाई जाए ताकि घटित दुर्घटनाग्रस्त लोगों का उपचार सही हो सके।





