थाना माकड़ोन पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक आरोपी को धारदार छुरे के साथ किया गिरफ्तार।

Posted on

September 27, 2024

by india Khabar 24

माकडोन आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना मकड़ोन पर स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य,अपराधिक कृत्य करने जैसी धाराओं में एक अपराध पंजीबद्ध है।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में जिले में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से नियमित रूप से वाहन चैकिंग की जाकर दौराने चेकिंग असामाजिक तत्वो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है,
इसी क्रम में थाना मकड़ोन पुलिस द्वारा माकड़ोन बायपास सिध्दनाथ प्रजापत स्कूल के पास वाहन चैकिंग की जा रही थी, दौराने वाहन चैकिंग आरोपी तेजाराम पिता किशन लाल उम्र 45 वर्ष निवासी चामुंडा माता मंदिर के पास नयापुरा माकड़ोन को एक लोहे का धारदार छुरा किमती करीब 200 रुपये का अवैध रुप से ले जाते हुये जप्त किया गया,उक्त धारदार हथियार को जप्त कर थाना माकड़ोन पर अप क्र. 367/24 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी तेजाराम को गिरफ्तार किया गया , जिसे आज दिनांक 26.09.24 को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
आरोपी का अपराधिक रिकार्ड:- आरोपी तेजाराम पिता किशन लाल उम्र 45 वर्ष निवासी चामुंडा माता मंदिर के पास नयापुरा माकड़ोन के विरुद्ध पूर्व में भी स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य,अपराधिक कृत्य करने जैसी धाराओं में एक अपराध पंजीबद्ध है।
उक्त कार्य में थाना प्रभारी मकड़ोन उनि प्रदीप सिंह राजपूत , उनि लालचंद शर्मा, प्र.आर सुदर्शन राठौर, प्र.आर रविन्द्र सिहं ,आर कृपाशंकर शर्मा, आर राजेन्द्र सिहं,आर प्रकाश जाट, आर कुंदन सिंह व सैनिक अभिषेक सिहं की सराहनीय भूमिका रही।

लाखन सिंह राजपूत की रिपोर्ट उज्जैन से

Posted on

September 27, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top