शहड़ोल । जिला चिकित्सालय में पदस्थ सुश्री मुस्कान सोनी ने बिगद दिनों सिविल सर्जन के प्रताड़ना से तंग आकर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सहित कमिश्नर कलेक्टर तक शिकायत की थी इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई उल्टा नियम विरुद्ध फरियादी का ट्रांसफर कर दिया गया जिसको लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा प्रदर्शन कर राजपाल के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सोपा है

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह कुशराम के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में में यह उल्लेख किया गया है कि शहडोल जिला चिकित्सालय में पदस्थ सिविल सर्जन डॉक्टर जी एस परिहार की प्रताड़ना से कई महिला चिकित्सक व कई स्वास्थ्य कर्मी परेशान है।
सिविल सर्जन के विरुद्ध आवाज उठाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रताड़ित किया जाता हैं।
महिला चिकित्सक अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं ।
उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता हैं।
जिसकी शिकायत हाल ही में जिला चिकित्सालय में पदस्थ एक महिला चिकित्सक सुश्री डॉक्टर मुस्कान सोनी तथा रेडियोलोजिस्ट श्रीमती पूजा दीवान द्वारा सिविल सर्जन की करतूत की शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक की गई। साथ ही जिला प्रशासन को भी इस संबंध में अवगत कराया गया था। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इस पूरे मामले में सिविल सर्जन के विरुद्ध कोई भी कार्यवाही ना करते हुए पीड़ित डॉक्टर मुस्कान सोनी का ही नियम विरुद्ध रूप से स्थानांतरण कर दिया गया।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि महिला चिकित्सक द्वारा पूर्व में दिए शिकायत मे यह आरोप सिविल सर्जन के खिलाफ लगाए गए थे सिविल सर्जन द्वारा गंदी हरकत ,मानसिक शोषण दे कर प्रताड़ित किया जाता रहा है।
बताया गया है कि सिविल सर्जन के विरुद्ध अन्य कई चिकित्सकों द्वारा भी पूर्व में ज्ञापन देकर उन्हें हटाने की मांग की गई थी।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा तत्काल 48 घंटे के अंदर सिविल सर्जन डॉक्टर जी एस परिहार को हटाने की मांग की गई है।
यदि मांगो को पूरा नहीं किया गया तो आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट





