गंजबासौदा सावरकर चौक स्थित बूढापुरा कृष्णापुरा वार्ड नंबर 24 में सेन परिवार द्वारा हो रही श्रीमद् भागवत कथा के प्रवक्ता आचार्य पंडित श्री विकास ऐलिया जी ने कहा कथा हर मनुष्य के लिए श्रवण करना चाहिए कथा में प्रभु को याद करें और यदि याद का उल्टा किया जाए तो दया ऐसा हो ही नहीं सकता कि प्रभु दया ना करें उनको आप याद करें तो प्रभु दया जरूर करते हैं,

कथा के मुख्य यजमान कंछेदी लाल सेन जी द्वारा गोवर्धन लीला पश्चात 56 भोग लगाए गए कन्हैया की बाल लीलाओं का कथा में रसपान कराया गया हम प्रभु को कुछ भी समर्पित नहीं कर सकते लेकिन हम इतना कर सकते हैं कि उनके लिए जो भी हो सके बड़े दिल से करें कथा में ऐलिया जी ने पितरों के विषय में भी बताया पितृ माह अश्विन माह में की गई कथा पितरों को संतुष्ट करने वाली होती है मूल पाठ के साथ-साथ श्रेष्ठ प्रवक्ता को बिठालकर हम सभी को कथा सुनना चाहिए जिससे कि हम भी अपने जीवन के उध्दार का रास्ता खोज सके और जो पूर्वज आए हैं वह भी कथा श्रवण कर अपने आप को मुक्त कर सके केवल मूल पाठ ही पितरों की मुक्ति का रास्ता नहीं है श्रेष्ठ ढंग से ब्राह्मणों को वर्णित कर द्वादशक्षरी मंत्र का जप प्रतिदिन तर्पण क्रिया एवं अच्छे प्रवक्ता की वाणी से कथा का श्रवण करने से ही पूर्वजों को मुक्ति प्राप्त होती है महाराज श्री जी का सम्मान करने समस्त कॉन्फ्रेंस मीडिया पत्रकार भाइयों ने महाराज जी का सम्मान किया महाराज श्री द्वारा यजमान परिवार द्वारा समस्त मीडिया का शाल श्रीफल फूल माला के साथ सम्मान किया गया कथा में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष शशि यादव जी राकेश सिंह जादौन सरीना राजेश राय माथुर सामाजिक कार्यकर्ता राजेश तिवारी रितुज ऐलिया उपस्थित रहे,
सचिन दीक्षित की रिपोर्ट





