शहडोल
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के दिशा निर्देश में शहडोल जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता जी के नेतृत्व एवं यात्रा प्रभारी विधायक नारायण पट्टा जी की उपस्थिति में जिला काँग्रेस द्वारा विशाल किसान न्याय यात्रा निकाली गई।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सुभाष गुप्ता जी के नेतृत्व में किसान न्याय यात्रा शहडोल नगर से होते हुए छतवई तक निर्धारित थी, किंतु प्रशासन के द्वारा नगर में प्रवेश करने से मनाही कर दी गई, किंतु न्याय यात्रा करने पर संकल्पित रहे जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता जी के सामने प्रशासन ने न्याय यात्रा को नगर के बाहर से यात्रा ले जाने की अनुमति दी, सैकड़ो की संख्या मे ट्रैक्टर सवार किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन शहडोल से यात्रा शुरू की जो शहडोल कांग्रेस भवन से होते हुए समापन स्थल ग्राम पंचायत छतवई पर पहुंचे जहां पर यात्रा का उद्देश्य का संबोधन विभिन्न वक्ताओं ने दिया ,तत्पश्चात जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के द्वारा प्रशासन को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन मे मांग की गई, मध्यप्रदेश की वर्तमान स्थिति से प्रदेश के संवैधानिक मुखिया होने के नाते आप भलीभांति अवगत् हैं कि प्रदेश में सभी क्षेत्रों में दयनीत स्थिति है और त्राहि-त्राहि मची हुई जो ज्वलंत समस्याएं वर्तमान में है, उनमें किसानों की समस्याएं सबसे महत्वपूर्ण है कि भारी वर्षा, खाद-बीज की कमी से किसानों की फसलें खासतौर पर सोयाबीन, उड़द, धान एवं अन्य दलहन खराब हो गई है और किसान इस समय भारी आर्थिक परेशानी से झूठ रहा है। सरकार द्वारा उनकी फसलों को 10 वर्ष पुराने भाव से ही आज भी खरीदा जा रहा है तथा किसानों को भारी भरकम बिजली के बिल दिये गये हैं, बिलों को जमा न करने पर उनके बिजली के मीटर काटने से लेकर उनकी मोटर पम्प आदि जब्त करने की कार्यवाही की जा रही है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के प्रति केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह द्वारा उन्हें आतंकवादी कहकर अपमान किया गया है, जबकि पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी के पिता स्व० राजीव गांधी का बलिदान एवं उनकी दादी स्व० इंदिरा गांधी की शहादत इस देश की सेवा करते हुए हुई थी तथा उन्हीं का खून राहुल गांधी की रगों में दौड़ रहा है। भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी जी के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने से प्रदेश के लाखों-लाख कांग्रेसजन आहत एवं दुःखी हैं।
अतः मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से उक्त ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय आपसे आग्रह है कि आप किसानों की फसलों का उचित मूल्य दिलाने एवं केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू तथा उत्तरप्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही कराने हेतु राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश देने की कृपा करें।
- किसानों की सोयाबीन का 6000/- रूपये प्रति क्विंटल दिया जाय।
- किसानों की सोयाबीन की फसल पर 40 प्रतिशत की जगह 100 प्रतिशत खरीदी जाय।
- किसानों को गेहूँ का समर्थन मूल्य 2700/- प्रति क्विंटल तथा धान का 3100/- रू0 प्रति क्विंटल खरीदा जाय।
- केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं उत्तरप्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें आतंकवादी कहने को लेकर दोनों भाजपा नेताओं के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश जारी किये जावें।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, विधायक नारायण पट्टा, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अजय अवस्थी,जिला प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय,पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, एनएसयूआई प्रदेश सचिव आशीष तिवारी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सिराज खान,वरिष्ठ कांग्रेसी महमूद अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील खरे, अशोक बजाज, पूर्व विधायक रामपाल , नीरज द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम गौतम, मृत्युंजय सिंह विजय सिंह, नरेंद्र सिंह मरावी, हर्ष मिश्रा, अनूप सिंह ,पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा धुर्वे ब्लॉक अध्यक्ष व्यवहारी विनोद ताम्रकार सिंहपुर ब्लाक अध्यक्ष अनूप सिंह सेवादल ,अध्यक्ष नोशरमा खान, कार्यालय प्रभारी शिवशंकर शुक्ला जिला कार्यवाहक अध्यक्ष बलमीत सिंह खनूजा नगर पालिका बुढार अध्यक्ष मुबारक मास्टर , सुफियान खान,आशीष तिवारी दल प्रताप सिंह के अलावा हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शहडोल फरीद खान की रिपोर्ट





