ममता गुप्ता जिला छिंदवाड़ा
अमरवाड़ा –
सेवा ही सर्वोपरि के सूत्र वाक्य का उद्घोष करते हुए सांसद विवेक बंटी साहू एवम् अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह ने सिंगोड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया ।स्वास्थ्य शिविर में सभी बीमारियो का निःशुल्क इलाज किया गया वही गंभीर बीमारी से पीड़ित मरिजो को छिन्दवाड़ा और नागपुर में निःशुल्क इलाज हेतु सांसद द्वारा रिफ़र कराया गया । सिंगोड़ी ग्रामवासियों सहित आसपास के सैकडो मरिजो ने शिविर में निःशुल्क इलाज कराया ।
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विवेक साहू ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस तक सौ दिवस निरंतर प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग़रीबो की सेवा करने का संकल्प लेकर उन्होंने पूरे ज़िले में १०० शिविर आयोजित कराए है । हमारे लिए जानता और ग़रीबो की सेवा मिशन है यह हमेशा जारी रहेगा । शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मशीनों से जाँच कर इलाज किया जाएगा ।
आयोजित कार्यक्रम को विधायक राजा कमलेश शाह महापौर विक्रम अहके रोटरी क्लब अध्यक्ष दीपक खंडेलवाल ने भी संबोधित कर शिविर आयोजित करने सांसद का आभार व्यक्त कर सभी से लाभ लेने की अपील की ।कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल अध्यक्ष सोनू सरस्वर द्वारा किया गया और क्षेत्रीय स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं को हल करने की माँग की ।
इस अवसर पर भाजपा नेता टीकाराम चन्द्रवंशी नितिन तिवारी नंदू सूर्यवंशी दीपक नेमा डॉ उमेश शर्मा परसादी पटेल रामनाथ साहू बंटी परिहार अनमोल बतरा एसडीएम हेमकरण धूर्वे बीएमओ डॉ करुष ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवम् लाभार्थी उपस्थित रहे ।





