राहुल गांधी पर टिप्पणी के विरोध में निवास कॉग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Posted on

September 18, 2024

by india Khabar 24

दुलीचंद मार्को की रिपोर्ट

संवाददाता निवास / मंडला : राहुल गांधी को आतंकी बताने पर मंडला और निवास कांग्रेस भड़क गई और सड़कों पर प्रदर्शन कर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रघुवीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कॉग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार मंगलवार को निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े सहित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय जायसवाल के नेतृत्व में निवास कांग्रेस ने निवास थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा के दोनों मंत्रियों ने राहुल गांधी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से न सिर्फ गलत बयानबाजी की है, बल्कि उन्हें आतंकी बताया है। कांग्रेसियों ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर इस तरह के बयान देने वालों पर एफआईआर की जाए।

ज्ञापन देने वालों में ,संजय जायसवाल, आनंद पाठक, अनील पाठक, सुशांत तिवारी, युवा नेता हितेंद्र गोस्वामी, देवेंद्र रजक, संचित जायसवाल, समीर,विवेक साहू,नमन साहू,अनीश, मुरारी लाल, अभिलाष, लल्लू कछवाहा, किशन, देवलाल, हुलकर, अधारी लाल चक्रवर्ती, संजू, सृजल जैन, सुनील सिंगरौर, ओमप्रकाश रजक, लकी, युवा नेता समीर साहू आदि मौजूद रहे।
 
उन्होंने कहा हमारे नेता राहुल गांधी पर जो टिप्पणी की गई है उसकी हम सभी घोर निंदा करते हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ 15 सितंबर को केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सार्वजनिक रूप से कहा कि राहुल गांधी देश के नंबर वन आंतकी है।

उन्होंने यह भी कहा कि वे हिन्दुस्तानी नहीं है उन्हें देश से प्रेम नहीं है तथा देश तोड़ने, बम व बारूद, गोले बनाने जैसे ट्रेनों व बसों को दुर्घटनाग्रस्त करने में उनका हाथ है, राहुल गांधी पर आतंकी होने का ईनाम घोषित होना चाहिए जबकि पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी के पिता स्व. राजीव गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया है उनकी दादी स्व. इंदिरा गांधी ने देश के लिए शहादत दी है और राहुल गांधी की रंगो में उनका ही रक्त बह रहा है तथा वह सच्चे देश भक्त है। उनके प्रति अपशब्दों का सार्वजनिक रूप प्रयोग कर उनका अपमान किया गया है। ऐसे नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर निवास थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष 
     संजय जयसवाल

Posted on

September 18, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top