भारतीय किसान संघ का जिला अधिवेशन हुआ संपन्न

Posted on

September 9, 2024

by india Khabar 24

 

शहडोल/ जिला मुख्यालय स्थित संघ कार्यालय में भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत जिला शहडोल का त्रिवर्षीय जिला अधिवेशन कार्यकारिणी का गठन /निर्वाचन संघ के वरिष्ठों द्वारा शहडोल संघ कार्यालय में नियमानुसार संघ के अधिकारियो का अभिवादन भगवान बलराम भारत माता के जयकारा लगाते हुए भारत माता, बलराम भगवान के फोटो में दीप, धूप, फूलमाला अर्पित कर ध्वजारोहण किया गया भारतीय किसान संघ के पूर्व कृषि वैज्ञानिक वा पूर्व जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन कराया गया निर्वाचन अधिकारी होरीलाल जायसवाल प्रांत मंत्री की उपस्तिथि में निर्वाचन संपन्न हुआ

धनंजय सिंह बने भारतीय किसान संघ के शहडोल जिला अध्यक्ष

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह बघेल (प्रिंस सिंह बघेल)पिता विजय शरण सिंह ग्राम पचगांव को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुनते हुऐ जिला उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, सुशील द्विवेदी, रवि शंकर पटेल, संतोष तिवारी, सीतेश जीवन पटेल वीरेंद्र सिंह सेंगर,संतोष पटेल ज़िला मंत्री अजय पटेल जिला सह मंत्री खूब चंद पटेल कार्यालय मंत्री धीरज सिंह युवा वाहनी अजय सिंह सह युवा वाहनी राजा गुप्ता जिला प्रचार प्रमुख अजय पाल सह प्रचार प्रमुख नारायण पटेल जिला महिला संयोजिका गीता वर्मा सह संयोजिका सिमा यादव, पिंकी कछवाहा ,कल्पना सोनी कोषाध्यक्ष रामायण प्यासी सह कोषाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा कार्यकारिणी सदस्य रामनाथ सिंह परमार, सुधाकर द्विवेदी, अमोल सिंह सुरेंद्र सिंह ,अरुण तिवारी रामलाल चर्तुवेदी, उमेश साहू, राजकुमार , सुमित नापित, शिवांस सोनी को सौंप गया पदभार

निकाली गईं शोभा यात्रा

भारतीय किसान संघ ने संघ कार्यालय में कार्यक्रम को संपन्न कर संघ के पदाधिकारी और सदस्यों के द्वारा ट्रेक्टर, मोटरसाइकल, पैदल चल शोभायात्रा संघ कार्यालय से जय स्तंभ चौक होते हुए वापस संघ कार्यालय पहुंच शोभा यात्रा का समापन किया गया

भारतीय किसान संघ की शोभायात्रा के दौरान शहडोल थाना कोतवाली से ए एस आई कन्हैयालाल प्रधान आरक्षक पंजाब सिंह प्रधान आरक्षक महेंद्र प्रधान आरक्षक ठाकुरदास ने यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करते हुए शोभायात्रा को संपन्न कराया शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

September 9, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment