ब्रेकिंग कलेक्टर ने माननीय राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Posted on

August 21, 2024

by india Khabar 24

 

शहडोल 21 अगस्त 2024 को कलेक्टर डा.केदार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने माननीय राज्यपाल मंगू भाई पटेल के 23 अगस्त 2024 को प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम कोटमा के कौशल विकास केंद्र शहडोल परिसर में आयोजित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की लोगों के आने जाने, वाहन पार्किंग की व्यवस्था बेहतर रहे यह सुनिश्चित कराएं तथा आयोजित कार्यक्रम स्थल में बैरिकेडिंग भी कराए l उन्होंने कहा कि प्रस्तावित माननीय राज्यपाल द्वारा कौशल विकास केंद्र शहडोल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को प्रवेश कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण, पौधरोपण भी किया जा सकता है इसकी व्यवस्था भी सुनिश्चित कराए। निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने माननीय राज्यपाल मंगू भाई पटेल के प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अनु विभागीय अधिकारी अरविंद शाह सहित अन्य अधिकारी साथ रहें। शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

August 21, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top