देश विभाजन की त्रासदी को युवा पीढ़ी पढ़े-विधायक आजादी हमें विरासत में नहीं, बलिदानों से मिली है-कलेक्टर

Posted on

August 15, 2024

by india Khabar 24

 

 

*विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का किया गया आयोजन*

शहडोल 14 अगस्त 2024 को शहडोल नगर के मानस भवन में आज देश विभाजन के समय हुई त्रासदी एवं बलिदानों की स्मृति हेतु विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह ने कहा कि हमारी आज की पीढ़ी को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आजादी हमें किस प्रकार मिली है, उन्हें यह भी जानकारी होनी चाहिए की आजादी कई सारे आंदोलनों एवं बलिदानों के बाद मिली है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को विभाजन के समय हुई परेशानियों, कठिनाइया एवं बलिदानों के इतिहास को पढ़ना चाहिए। विधायक श्री मनीषा सिंह ने कहा कि लाखों करोड़ों बलिदानों के बाद हम आज स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। हमें पूरे हर्षोल्लास उमंग एवं उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस को मनाना चाहिए तथा घर-घर तिरंगे झंडे को फहराना चाहिए तथा तिरंगे का सम्मान भी करना चाहिए।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कहा कि हम सभी स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। इस स्वतंत्र देश में हम पूरी तरह से बिना डरे एवं निश्चिंत होकर रह रहे हैं यह भी हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को यह ज्ञात होना चाहिए कि यह आजादी हमें विरासत में नहीं मिली है। यह आजादी हमें लाखों बलिदानों के बाद मिली है। हमें आजादी की लड़ाई में बलिदान हुए शहीदों को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश की संस्कृति हमें आपस में खंडित नहीं होने दे रही है। यह संस्कृति भी हमारे पूर्वजों की देन है। उन्होंने कहा कि हम सब देशवासी एक दूसरे की मदद कर कंधे से कंधे मिलाकर चलें एवं देश को आगे ले जाने की ओर कार्य करें यही अमर शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इसी तरह विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने भी संबोधित किया।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभाजन की त्रासदी का सामना करने वाले विभाजन समय के भुक्त भोगी आर के मल्होत्रा एवं डॉक्टर सच्चिदानंद के विभाजन पर हुई विशेष त्रासदी घटनाओं एवं कठिनाइयों के संबंध में हुई चर्चा का वीडियो क्लिप भी प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, उपायुक्त जनजाति कार्य विभाग ऊषा सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुद्रिका सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

August 15, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top