दुलीचंद मार्को
निवास/मंडला: विकासखंड निवास के सी एम राइस मॉडल स्कूल एवं एकीकृत कन्या माध्यमिक शाला निवास में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी शासकीय एवं आशासकीय विद्यालयों में दिनांक 20 एवं 21 जुलाई को दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया जाना है।
इसी कड़ी में आज सर्वप्रथम एकीकृत कन्या माध्यमिक शाला निवास में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें जनपद अध्यक्ष और विद्यालय की पूर्व छात्र श्रीमती मंजू रानी कुलस्ते भारतीय जनता पार्टी से श्री यतींद्र मोहन विश्वकर्मा ,जनपद सदस्य रॉबिन बड़गेयां भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश पांडे नगर परिषद उपाध्यक्ष बसंत चौधरी, श्याम सिंह परस्ते आदि ने उपस्थित होकर विद्यालय के सभी शिक्षकों का तिलक बंदन कर श्रीफल से सम्मान किया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम में मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया उसके बाद छात्रों के द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया सर्वप्रथम छात्रों को गुरु पूर्णिमा पर्व के महत्व को बताया गया तथा शासन के द्वारा कुलपति का नाम परिवर्तित कर कुलगुरु करने की परंपरा का उल्लेख भी छात्राओं के सामने किया गया सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने उदबोधन में गुरु शिष्य परंपरा में गुरुओं के सम्मान की बात कही तथा सभी गुरुओं का सम्मान भी किया संस्था की प्रभारी शिक्षक सुधा भारती अनुरागी शिक्षक ज्योति झरिया कम्मो मार्को,गोरा मरावी एवं बीआरसी सुनील दुबे का सम्मान जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। इसके बाद सी एम राइस मॉडल स्कूल निवास में भी गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया।
जिसमें जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजू kulaste , भारतीय जनता पार्टी से अध्यक्ष आकाश पांडे श्री यतींद्र मोहन विश्वकर्मा संतोष रजक नगर परिषद उपाध्यक्ष वसंत चौधरी श्याम परस्ते जनपद सदस्य रॉबिन बढ़गैंया एवं बीआरसी सुनील दुबे उपस्थित रहे। सर्वप्रथम उपस्थित जनों के द्वारा माँ सरस्वती का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई कुछ छात्राओं के द्वारा गुरु महिमा पर कविता पाठ भी किया गया।
आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों सभी के द्वारा संस्था क प्रभारी प्राचार्य वेद प्रकाश अवधिया तथा सभी शिक्षकों का तिलक बंधन कर स्वागत और अभिनंदन किया गया सभी वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन करने की सलाह बच्चों को दी तथा अपने शैक्षिक काल के अनुभवों को शेयर किया हमें किस तरह गुरुओं का सम्मान करना चाहिए।
इस बात का उल्लेख भी सभी जनप्रतिनिधि ने अपने उद्बोधन में किया मध्य प्रदेश शासन की मनसा अनुरूप दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव समारोह पूर्वक आयोजित करने का सुझाव भी दिया बीआरसी निवास सुनील दुबे के द्वारा शिक्षा सप्ताह आगामी 22 से 28 जुलाई तक आयोजित करने का बिंदु बार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा दो दिवस में आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा उत्सव के विषय में भी बात रखी गई सभी छात्राओं ने उत्साह पूर्वक गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया तथा मध्य प्रदेश शासन द्वारा कुलपति का नाम बदलकर कुलगुरू करने का भी जोरदार करतल ध्वनि से स्वागत किया कार्यक्रम का सफल संचालन छात्राओं के द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री वेद प्रकाश अवधिया के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में एक पौधा मां के नाम के तहत सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं शिक्षकों के द्वारा एकीकृत कन्या माध्यमिक शाला निवास में पौधारोपण किया गया।





