लोकेशन निवास/ मंडला
दुलीचंद मार्को

निवास/मंडला: जनपद पंचायत निवास अंतर्गत जल गंगा सर्वेक्षण अभियान के तहत 35 पंचायतों में मनरेगा योजना से जल संवर्धन के कार्यों को प्रारंभ किए गए हैं वहीं जनपद पंचायत निवास अंतर्गत ग्राम पंचायत पददीकोना के पोषक ग्रामों भी अभियान शुरू हो चुकी है जल गंगा सर्वेक्षण अभियान के तहत ग्राम पंचायत अंतर्गत पोषक ग्राम में विभिन्न कार्यों की मरम्मत कार्य कराये जा रहे हैं। बोल्डर चैक डैम, पुलिया निर्माण मरम्मत, व अन्य पोखर, झिरन, या तालाब, कुआओं साफ सफाई एवं पानी के स्रोतों के स्थलों में पानी रोकने कार्य शुरू किया गया है। तथा कार्यक्रम के तहत जनभागीदारी से जल सर्वेक्षण अभियान के कार्य किए गए कार्यक्रम में क्षेत्र के जनपद सदस्य सहित सरपंच तिलक सिंह मरावी, एवं समस्त वार्ड मेम्बर ग्राम पंचायत सचिव जवाहरलाल मरावी रोजगार सहायक कमल कुंज मिश्रा सहित समस्त ग्रामीण शामिल उपस्थित रहे।






