अंबेडकर जयंती समारोह के लिए अज्जाक्स की बैठक हुआ संपन्न

Posted on

April 8, 2024

by india Khabar 24

दुलीचंद मार्को की रिपोर्ट

नारायणगंज/मंडला – अज्जाक्स संघ की बैठक स्थानीय जिला मुख्यालय स्थित रैन बसेरा मण्डला में संघ के अध्यक्ष आर. के. भाण्डे की अध्यक्षता और तेजलाल धुर्वे पूर्व अध्यक्ष के मुख्य अथित्य में संपन्न हुई , जिसमे बोधिसत्व भारतरत्न बाबासाहब डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर जी की जन्म जयंती समारोह बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाने सभी उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया ! साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए बताया गया कि आगामी 14 अप्रैल को प्रातः 9 बजे मण्डला के ह्रदय स्थल में स्थित बाबासाहब की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण और सामूहिक त्रि शरण पंचशील का वाचन ! प्रबुद्ध सामाजिक विचारकों द्वारा उद्बोधन,जिसका संचालन संतुलाल मरावी द्वारा किया जायेगा। सभी सामाजिक संघटनों के सदस्यों द्वारा नगाड़ा और डीजे के साथ विशाल पैदल रैली का आयोजन अंबेडकर वार्ड , पड़ाव से चिलमन चौक , बस स्टैंड होते हुए लालीपुर चौक , कलेक्ट्रेट बैगा बैगी चौक से नगर पालिका में समापन किया जायेगा। वहीं नगर पालिका टाउन हाल में सामूहिक सामाजिक स्वरूचि भोजनदान की व्यवस्था आयोजकों द्वारा किया गया है। साथ ही आयोजन संघ द्वारा विशेष अपील की गई है कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त जिलेवासी आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

Posted on

April 8, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top