राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन/सांची।
रायसेन/- जिले के नगर सांची मे विगत दिवस शुक्रवार 15 मार्च 2024 को जहां पर खाद्य नागरिक आपूर्ती एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के तत्वाधान में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का कार्यक्रम हुआ संपन्न। जहां पर जिले के नगर सांची मे कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फोर्म शशीकला चंद्रा एवं डीएसओ राजू कातुलकर एवं विशेष अतिथि राजवेन्द्र सिंह ठाकुर एडवोकेट ट्रेजरी ऑफिसर नाप तोल विभाग के अधिकारी व अन्य अधिकारी सहित बडी संख्या मे उपभोक्ता उपस्थित रहे।अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वति दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमे सभी वक्ताओ ने अपने विचार रखे। राजवेन्द्र सिंह ठाकुर एडवोकेट ने उपोक्ताओ के अधिकार एवं कैसे प्रकरण पेश किया जाए। आदि विषय की जानकारी देने के साथ एक उपभोक्ता के रूप मे न्यायालय द्वारा किए गए। उनके पक्ष मे निर्णय के लिए। सम्मानित किया गया। जहां पर क्षतिपूर्ति राशी का चेक प्रदान किया गया। अध्यक्ष ने उपभोक्ताओ के अधिकार एवं दायित्व पर प्रकाश डाला और समाज को सजग रहकर अपने अधिकारो की रक्षा करना चाहिए सभी अताथियो का आभार व्यक्त किया गया।