रज्जाक अली ने कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल के समर्थन में लिया नाम वापस

Posted on

November 2, 2023

by india Khabar 24


चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//कोरबा जिले के करतला जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रहे रज्जाक अली ने कोरबा विधानसभा चुनाव में अपना नाम वापस ले लिया है. रज्जाक को जोगी कांग्रेस ने टिकट देने का निर्णय अंतिम क्षणों में वापस ले लिया था,तब रज्जाक ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. आज नाम वापसी के अंतिम दिन उन्होंने अंततः चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया और नाम वापस लेते हुए कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल को समर्थन देने की घोषणा कर दी।

Posted on

November 2, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top