कांग्रेस पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची:सांची अजा से डॉ जीसी गौतम और भोजपुर से पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल को बनाया उम्मीदवार।

Posted on

October 20, 2023

by india Khabar 24

रायसेन/- खबर है जहां पर विधानसभा भोजपुर एवं विधानसभा सांची के बीच चुनावी संघर्ष में उतरे कांग्रेस पार्टी से दूसरी सूची में दिग्गज नेता मिलनसार भोजपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल एवं विधानसभा सांची से कांग्रेस प्रत्याशी जीसी गौतम का जनता को काफी समय से इंतजार था। नवरात्रि में मां की कृपा से पूरा हुआ। जहां पर मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार देर रात 88 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें रायसेन जिले की दो विधानसभा के उम्मीदवार भी शामिल है। सांची 142 अजा विधानसभा से डॉ जीसी गौतम और भोजपुर विधानसभा से पूर्व विधायक व स्कूल शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है। प्रथम लिस्ट में विधानसभा उदयपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल गदरवास एवं बेगमगंज सिलवानी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल इस तरह कांग्रेस पार्टी ने रायसेन जिले की चारों विधानसभाओं में प्रत्याशी घोषित कर भाजपा से बाजी मार ली है।जबकि भोजपुर में बीजेपी की ओर से फिलहाल संशय बरकरार है।

(किसे मिल सकता है भाजपा से टिकट…..)

जिले की बहुचर्चित भोजपुर सीट से भाजपा अपना उम्मीदवार घोषित नहीं कर सकी है।फिलहाल भोजपुर से स्थानीय प्रत्याशी की मांग उठी है।इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता जोधा सिंह अटवाल सुरेंद्र तिवारी गणेश मालवीय ठीकरी गौहरगंज जयप्रकाश जेपी शर्मा के नामों की चर्चा राजनीति के गलियारों में चल रहे हैं।इसके अलावा बड़े नेताओं में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को भाजपा भोजपुर से प्रत्याशी बनाकर मुकाबले को दिल चश्प बना सकते हैं।कांग्रेस पार्टी ने लंबे अरसे बाद भोजपुर सीट से योग्य अनुभवी राजकुमार पटेल को उम्मीदवार बनाया है।साँची अजा सीट पर कांग्रेस के डॉ जीसी गौतम स्वास्थ्य मंत्री भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रभुराम चौधरी चुनोती देने चुनावी महासंग्राम में उतर चुके हैं।

राजेश साहू ब्यूरो चीप
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन/सुल्तानपुर/सांची।

Posted on

October 20, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment