जन समर्थन और जन सैलाब का पर्याय बना जन दर्शन कार्यक्रम

मुख्यमंत्री चौहान की एक झलक पाने लोगों में मची होड़
जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
शहडोल 23 अगस्त 2023- राजा विराट के ऐतिहासिक नगर शहडोल में आज जनदर्शन के दौरान अपार जनसमूह ने पुष्पों की वर्षा कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। कहीं घरों की छत से, कहीं मंच से पुष्पों की वर्षा की, तो कहीं साफा बांधकर और शॉल-श्रीफल भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। लाड़ली बहनों ने प्यारे भैय्या एवं लाड़ली भांजियों ने प्यारे मामा के स्वागत में फूलों की वर्षा की। मुख्यमंत्री के स्वागत एवं सम्मान में बच्चे, युवाओं, महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। लाड़ली बहनों सहित अन्य हितग्राहियों ने विभिन्न जन-कल्याणकारी शासकीय योजनाओं के नाम और “धन्यवाद भैय्या” लिखी तख्तियाँ लहराकर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। जन दर्शन कार्यक्रम स्थानीय गांधी चौराहा से पॉलिटेक्निक ग्राउंड शहडोल तक लगभग डेढ़ किलोमीटर मार्ग मे जनदर्शन किया।

जनदर्शन यात्रा के दौरान लाड़ली बहनों के स्कूटी दल ने मुख्यमंत्री चौहान की अगवानी की। लाड़ली बहनों ने एक जैसी वेश-भूषा में जनदर्शन के पूरे मार्ग में अलग अंदाज में लाड़ले भैय्या के प्रति आभार प्रकट किया। जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लाड़ली बहनों का जन-सैलाव उमड़ पड़ा। लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पगड़ी पहनकर राखी बांधी तथा श्रीफल भेंट किया। लाडली बहनों ने लाडली बहन योजना हेतु उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। जन दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक झलक पाने के लिए युवा, बच्चे, महिला, पुरूष, बुजुर्ग सभी आतुर थे। जगह-जगह रोड-शो का लोगों द्वारा स्वागत किया गया और मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की गई। जन दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को शाल, श्रीफल और पुष्प माला से स्वागत किया गया।

विभिन्न कर्मचारी संगठन द्वारा रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत किया गया-इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन म.प्र. राज्य कर्मचारी संगठन, पंचायत सचिव संगठन, ग्राम रोजगार सहायक संगठन, अतिथि शिक्षक संघ, पटवारी संगठन, मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र, किसान मित्र एवं किसान दीदी द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
जन्म दर्शन कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल, अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण रामलाल रौतेल, अध्यक्ष महिला एवं वित्त विकास निगम अमिता चपरा, सांसद हिमाद्री सिंह, विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, विधायक ब्यौहारी शरद कोल, विधायक जैतपुर मनीषा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा, कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन दिनेश चंद्र सागर, शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक उपस्थित रहे शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट