Bhopal News: केंद्रीय मंत्री स्‍मृति इरानी पहुंचीं भोपाल, सीएम शिवराज से की मुलाकात, ‘बाल वत्‍सल’ कार्यक्रम में होंगी शामिल

Posted on

July 9, 2023

by india Khabar 24


राजा भोज एयरपोर्ट पर प्रदेश के चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने की स्‍मृति इरानी की अगवानी।


भोपाल,। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्‍मृति इरानी रविवार को भोपाल प्रवास पर हैं। वह आज सुबह एयर इंडिया की नियमित उड़ान से भोपाल पहुंचीं। राजा भोज एयरपोर्ट पर प्रदेश के चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग के साथ भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्‍मीय अगवानी की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता उनके साथ सेल्‍फी खिंचवाते भी नजर आईं। केंद्रीय मंत्री आज भोपाल में बाल अधिकार, बाल सुरक्षा और बाल कल्‍याण पर केंद्रित क्षेत्रीय संगोष्‍ठी कार्यक्रम ‘बाल वत्‍सल’ में शिरकत करेंगी। रवींद्र भवन में आयोजित इस संगोष्‍ठी में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। संगोष्‍ठी के दौरान सरकार द्वारा पिछले वर्षों में बाल अधिकार संरक्षण के लिए किए गए कार्यो के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ-साथ बाल अधिकारों को लेकर आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री स्‍मृति इरानी

संगोष्‍ठी में शामिल होने से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी समत्‍व भवन पहुंची और मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा हुई

भोपाल । केंद्र सरकार द्वारा पिछले वर्षों में बाल अधिकार संरक्षण के लिए किए गए कार्यो के संबंध में विचार विमर्श और इनके मूल्यांकन के लिए रविवार को भोपाल में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी इसमें शामिल होंगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि भी इस कार्यशाला में शिरकत करेंगे। तीनों राज्यों के सभी जिलों के 10-10 प्रतिनिधियों को इस कार्यशाला में बुलाया गया है। कार्यशाला में बाल अधिकारों को लेकर आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा की जाएगी। यह जानकारी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंका कानूनगो ने यहां पत्रकारों से बातचीत में दी।

Posted on

July 9, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top