आशिक खान, आकाश ठाकुर सहित 05 लोगों के खिलाफ धारा 420, 409 के तहत दर्ज हुआ थाना केवलारी मे मामला, फसल केवलारी विकासखण्ड के अहरवाडा स्थित आदर्श महिला स्व सहायता समूह को मिला था धान खरीदी केन्द्रों का काम, मामला पंजीबद्ध कर पुलिस जांच मे जुटी,

कलेक्टार महोदय खाद्य शाखा सिवनी द्वारा आदेशित किये जाने पर दिनांक 28.05.2023 को म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के केवलारी विकासखण्ड प्रबंधक उज्जवल राहंगडाले ने पुलिस थाना केवलारी मे उपस्थित होकर आदर्श स्व सहायता समूह अहरवाडा, विकासखण्ड केवलारी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, आवेदन का अवलोकन किया गया, वही आदर्श स्व सहायता समूह अहरवाडा की अध्यक्ष नीलू पति मनोज कुमार झारिया, समूह की सचिव सोनम पति विशाल उइके, धान खरीदी उपार्जन केन्द्र उगली, विकासखण्ड केवलारी के केन्द्र प्रभारी आकाश सिंह ठाकुर व डाटा एंट्री ऑपरेटर आशिक खान के खिलाफ धान खरीदी केन्द्र उगली 59037107 मे खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के दौरान 1206.02 क्विंटल धान कीमती 24,60,280,80 रू. का धोखाधडी कर गबन किये जाने व 07 किसानों की बकाया राशि 3,08,068 रू. का भुगतान न किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420, 409 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया,

साथ ही इसी प्राथमिकी मे उसी आदर्श स्व सहायता समूह अहरवाडा, विकासखण्ड केवलारी की अध्यक्ष नीलू पति मनोज कुमार झारिया, समूह की सचिव सोनम पति विशाल उइके, धान खरीदी उपार्जन केन्द्र मोहबर्रा, विकासखण्ड केवलारी के केन्द्र प्रभारी आकाश सिंह ठाकुर व डाटा एंट्री ऑपरेटर कन्हैया साहू के खिलाफ धान खरीदी केन्द्र मोहबर्रा 59037108 मे खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के दौरान 845.95 क्विंटल धान कीमती 17,25,338 रू. का धोखाधडी कर गबन किये जाने व 05 किसानों की बकाया राशि 1,31,670 रू. का भुगतान न किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420, 409 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया,
उक्त दोनों मामले को पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है, वही पुलिस थाना उगली के थाना प्रभारी चमहरू लाल सिंगमारे ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी हमारे द्वारा दस्तावेजी साक्ष्य को एकत्र किया जा रहा है, पुलिस जांच पडताल मे जुटी हुई है, वही जांच होने पर और दोषी पाये जाने पर दोषियों को अरेस्ट वारंट भी भेजा जावेगा, विवेचना मे लिये जाकर, जेल भी भेजा जायेगा,
उक्त समूह राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखण्ड कार्यालय केवलारी मे NRLM के तहत पंजीकृत है, खाद्य विभाग सिवनी से आदर्श स्व सहायता समूह अहरवाडा, विकासखण्ड केवलारी को धान उपार्जन सीजन 2022-23 मे 02 खरीदी केन्द्रो का काम दिया गया था, जिसमे खरीदी केन्द्र उगली 59037107 व खरीदी केन्द्र मोहबर्रा 59037108 थे, खाद्य विभाग द्वारा जांच करने पर उक्त घोटाले उजागर हुये, शिकायत मे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी केवलारी प्रतीक कुमार तिवारी का जाचं प्रतिवेदन भी दिया गया है, वही सूत्रों से जानकारी मिली है कि दोषी अग्रीम जमानत की व्यवस्था मे भी लगे हुये है,
इंडिया खबर 24 से केवलारी विधानसभा संवाददाता साबिर खान की रिपोर्ट