धनौरा विकासखण्ड के माल्हनवाडा स्थित सरस्वती महिला स्व सहायता समूह को मिला था धान खरीदी केन्द्रों का काम, मामला पंजीबद्ध कर पुलिस जांच मे जुटी,

कलेक्टर महोदय खाद्य शाखा सिवनी द्वारा आदेशित किये जाने पर दिनांक 28.05.2023 को म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के धनौरा विकासखण्ड प्रबंधक प्रशांत राय ने पुलिस थाना केवलारी मे उपस्थित होकर सरस्वती स्व सहायता समूह माल्ह्नवाडा, विकासखण्ड धनौरा के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, आवेदन का अवलोकन किया गया, वही सरस्वती स्व सहायता समूह माल्हनवाडा की अध्यक्ष व धान खरीदी उपार्जन केन्द्र माल्हनवाडा, विकासखण्ड केवलारी की केन्द्र प्रभारी राधा बाई पति बीरसिंह उइके, समूह की सचिव सेवकली पति अनारीलाल अहिरवार, डाटा एंट्री ऑपरेटर मिथुन उइके के खिलाफ धान खरीदी केन्द्र माल्हनवाडा 59037105 मे खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के दौरान 1893 क्विंटल धान कीमती 38,63,719 रू. का धोखाधडी कर गबन किये जाने व 10 किसानों की बकाया राशि 11,34,762 रू. का भुगतान न किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420, 409 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया,

साथ ही इसी प्राथमिकी मे उसी सरस्वती स्व सहायता समूह माल्हनवाडा, विकासखण्ड धनौरा की अध्यक्ष राधा बाई पति बीरसिंह उइके, समूह की सचिव सेवकली पति अनारीलाल अहिरवार, धान खरीदी उपार्जन केन्द्र रूमाल, विकासखण्ड केवलारी के केन्द्र प्रभारी जमीर अरसद व डाटा एंट्री ऑपरेटर अर्जुन शर्मा के खिलाफ धान खरीदी केन्द्र रूमाल 59037109 मे खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के दौरान 1396 क्विंटल धान कीमती 28,49,737 रू. का धोखाधडी कर गबन किये जाने व 06 किसानों की बकाया राशि 2,45,518 रू. का भुगतान न किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420, 409 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया,
वही पुलिस थाना केवलारी के निरीक्षक किशोर वामनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी हमारे द्वारा दस्तावेजी साक्ष्य को एकत्र किया जा रहा है, पुलिस जांच पडताल मे जुटी हुई है, जांच पूरी होने पर और दोषी पाये जाने पर गिरफ्तार भी किया जावेगा,
उक्त समूह NRLM विकासखण्ड कार्यालय धनौरा द्वारा पंजीकृत है, खाद्य विभाग सिवनी से सरस्वती स्व सहायता समूह माल्हनवाडा, विकासखण्ड धनौरा को धान उपार्जन सीजन 2022-23 मे 02 खरीदी केन्द्रों का काम दिया गया था, जिसमे खरीदी केन्द्र माल्हनवाडा 59037105 व खरीदी केन्द्र रूमाल 59037109 थे, खाद्य विभाग द्वारा जांच करने पर उक्त घोटाले उजागर हुये, शिकायत मे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी केवलारी प्रतीक कुमार तिवारी का जाचं प्रतिवेदन भी दिया गया है, वही सूत्रों से जानकारी मिली है कि दोषी अग्रीम जमानत की व्यवस्था मे भी लगे हुये है,
इंडिया खबर 24 से केवलारी विधानसभा संवाददाता साबिर खान की रिपोर्ट