किरण टिलवानी भाजपा महिला मोर्चा की दतिया नगर अध्यक्ष मनोनीत

Posted on

June 12, 2023

by india Khabar 24

भाजपा महिला मोर्चा के माध्यम से दतिया नगर में महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाऊंगी: किरण टिलवानी

दतिया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के संगठन को गति प्रदान करने एवं महिला सशक्तिकरण अभियान की केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं को एवं संगठनात्मक ताकत को मजबूत प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, पार्टी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, भाजपा जिला मंत्री एवं महिला मोर्चा जिला प्रभारी सुश्री क्रांति राय, महिला मोर्चा जिला प्रभारी सरोज जोशी की सहमति से भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता की अनुशंसा पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण गुप्ता जी ने दतिया नगर अध्यक्ष पद के लिए सुश्री किरन टिलवानी को मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए प्रदेश एवं जिला मिशन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

भाजपा महिला मोर्चा नवनियुक्त मनोनीत नगर अध्यक्ष सुश्री टिलवानी ने कहा है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है मैं पूर्ण कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वाह करूंगी। और कहां की महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक की मातृशक्ति तक पहुंचाने का कार्य करूंगी और रतिया नगर में महिला मोर्चा के संगठन को मजबूत कर देते हुए आगामी मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने के लिए महिलाओं को जागृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर कार्यकारिणी का गठन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से प्रत्येक वार्ड में महिलाओं के बीच जनसंपर्क कर हर समाज की मातृशक्ति को शामिल करने का प्रयास रहेगा ताकि हमारा संगठन मजबूत होकर काम कर सके।

Posted on

June 12, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment