उद्योगिनी संस्था द्वारा LIC – HFL लाइफ के सहयोग से किया गया किसान मेला एवं क्रेडिट लिंकेज का आयोजन

Posted on

March 20, 2023

by india Khabar 24

करतला/कोरबा



करतला/उद्योगिनी संस्था LIC-HFL लाइफ के सहयोग से 15 गाँवो की 8500 महिलाओ को लक्षित कर उनके सामाजिक आर्थिक विकास हेतु स्थानीय संसाधनो एवं संभावनाओ के आधार पर आजीविका संवर्धन का कार्य कर रही है,जिसमे विगत एक वर्ष से करतला को केंद्र बनाकर स्वा सहायता समूह की 2500 महिलाये, संस्था के साथ जुड़कर मशरूम ,देशिमुर्गी पालन ,बकरीपालन, लाख की खेती ,मछली पालन ,फलोद्यान ,सब्जी उत्पादन, ग्राम स्तरीय क्रय विक्रय केंद्र आदि आयवार्धक कार्य में सन्लग्न महिलाओ का संस्था ने सदभावना भवन करतला में दिनांक 15-03-2023 को किसान मेला एवं क्रेडिट लिंकेज, कार्यक्रम आयोजित किया|
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एम .एस. नागेश मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत करतला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया |मुख्य अतिथि ने ,मेले में उद्यमी महिलाओ,शासकीय विभागों एवं अन्य संस्थाओ द्वारा लगाये गये स्टाल का अवलोकन कर उपस्थित जन समूह को सम्भोधित करते हुए कहा कि महिलाये बहुत समझदार एवं जिम्मेदार होती है ,उनके विकास से समाज एवं देश प्रगति करता है ,शासन के अलग -अलग योजनाओ पर प्रकाश डालते हुए मनरेगा के अंतर्गत मुर्गी शेड ,बकरी शेड हेतु आवेदन करने को प्रेरित किया ,एवं कोटमेर में ग्रामीण औद्योगिक पार्क विकसित किया जा रहा है उसमे महिलाओ एवं युवको को उद्यमिता के लिए आगे आना चाहिए | |
विशिष्ट अतिथि आलोक कुमार प्रबंधक ग्रामीण बैंक करतला ने कहा की बैंक आप सबके लिए है आपको जब भी लगे बैंक आये पूरा सहयोग मिलेगा ,बैंक की लोनवापसी नियमानुसार करने पर बैंक ब्याज में छूट प्रदान करता है उसका लाभ उठाये ,साथ ही ममता संकुल स्तरीय संगठन करतला को चार समूहों के लिए क्रेडिट लिंकेज कर 15 लाख का चेक मुख्य अतिथि के माध्यम से दिया गया |
अमर सिंह BPM राष्ट्रिय ग्रामीण आजीविका मिशन करतला ने कहा जो महिलाएं समूह में नही जुड़े है वे जुड़े साथ ही बचत करते हुए अपने लिए परिवार और समूह की आर्थिक सामाजिक विकास के लिए सभी एक साथ मिलकर काम करे निरंतर आगे बढ़ते रहना और समूह के दीदियों को आजीविका गतिविधि से जुड़ने के लिए प्रेरित किया |
हेतराम REHOउद्यान विभाग करतला, फलेश्वर सिंह मतस्य निरीक्षक मत्स्य विभाग, रघुनाथ सिंह राठिया उप वन क्षेत्रपाल वन विभाग,डाक्टर सिंह देव पशुपालन,सुरेश कुमार निर्मलकर NRLM करतला, ओ.पी. राठोर वरिष्ट लिपिक,जी.पी. वर्मा वरिष्ट लिपिक जनपद पंचायत करतला, लोक गुप्ता जी ADEO कृषि विभाग करतला, कृष्णा कुमार कौसिक शिखर युवा मंच, त्रिलोकी नाथ चौहान ग्राम मित्र संस्था आदि विभाग के अधिकारीयों ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगो को दिया साथ ही सभी विभागो ने स्टाल के माध्यम से लोगो को जानकरी दिए |
मेले में उद्योगिनी द्वारा बकरी पालन, मुर्गी पालन, वैज्ञानिक पद्दति से मशरूम उत्पादन, वैज्ञानिक पद्धति से लाह की खेती एवं बाड़ी विकास के खेती पर स्टाल लगाया गया तथा महिला बाल विकास , कृषि विभाग, वन विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग एवं अन्य संस्था शिखर युवा मंच बिलासपुर, ग्राम मित्र समाज सेवी संस्था करतला एवं बिहान के दीदियों द्वारा स्टाल लगाकर इस कार्यक्रम में लोको को उद्यमिता के लिए प्रेरित किया
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को नयी – नयी तकनीक के बारे में चर्चा करना एवं शासन के विभागीय योजनाओं से अवगत कराना, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके |
अशोक मिश्रा सहायक कार्यक्रम समन्वयक उद्योगिनी करतला ने संस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दिया और करतला में LICHFL लाइफ प्रोजेक्ट की गतिविधिओं के बारे जानकरी दिया गया | कुसुम परिडा प्रोजेक्ट मैनेजर ने आगामी वर्ष की कार्य योजना को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया |
आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए सभी को एक साथ मिलकर काम करना निरंतर आगे बढ़ते रहना, समूह की दीदियों को आजीविका के उपर कार्य के गतिविधि पर समझ बनाया गया |
इस प्रकार की गतिविधियों के साथ – साथ सांस्कृतिक नृत्य व् गायन का कार्यक्रम क्षेत्रीय गाँव के दिदियों द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा प्रतिभागीओं द्वारा मेले का भ्रमण कर कार्यक्रम का समापन किया गया|
संस्था की तरफ से दिगंबर पटेल, सुनीला राठिया, गुलशन गवेल, अनिल कँवर ने कड़ी परिश्रम कर कार्यक्रम को सफल बनाया कार्यक्रम का संचालन यमुना यादव ने किया |

इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

March 20, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment