
म,प्र, सिवनी विकासखंड केवलारी
आज गौ संवर्धन बोर्ड मध्य प्रदेश की 1 दिवसीय प्रवास में संवर्धन बोर्ड अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद जी महाराज केबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश में धनौरा,मां बैनगंगा तट कोटी घाट पहुंचे महाराज श्री का गौ संवर्धन बोर्ड जिला सिवनी के सदस्य सुजान सिंह बघेल साथ ही भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नीरज (रानू) ठाकुर, अध्यक्ष सेवा समिति कोटी घाट रमाकांत (राजू) राय , कोषाध्यक्ष रामरंजन बघेल, उपाध्यक्ष रामनरेश राय , जसवंत बघेल, बसंत राय , सुजीत राय मोनूराय अर्जुन राय , सुरेश डेहरीया, मीडिया बन्धु स्वप्निल उपाध्याय अंकित रजक एवं अन्य समिति सदस्य ने महाराज श्री का स्वागत किया महाराज श्री ने गौ सेवा बोर्ड के कार्य ,गौ सेवा, गायों का महत्व , गौ माता का संरक्षण, आदि विषयों पर मार्गदर्शन किया पूज्य महाराज श्री के द्वारा कहा गया की गौ माता के संरक्षण के लिए संकल्पित है गौमाता को महामारी से बचाने हेतु एवं संरक्षण के लिए चलाया जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए महाराज श्री ने कहा की हर हिंदू को गौ माता का पालन पोषण करना चाहिए
गौमाता हमारे राष्ट्र की धरोहर है इसके बिना मानव जीवन संभव नहीं सभी लोगों से अपेक्षा है कि गौ माता का संरक्षण ,संवर्धन सेवा कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहे
इंडिया खबर 24 संबाददाता कौशल किशोर चौकसे केवलारी





