लोकायुक्त : जिला अस्पताल सिवनी के सामने 15 हजार रिश्वत लेते धराया अधिकारी

Posted on

July 23, 2022

by india Khabar 24

सिवनी मध्यप्रदेश

सिवनी/ जिला चिकित्सालय सिवनी के सामने शनिवार दोपहर 12:30 बजे लोकायुक्त की टीम ने फिर एक रिश्वतखोर अधिकारी को 15000 लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त जबलपुर टीम में शामिल निरीक्षक कमल सिंह उइके, ऑस्कर किंडो सहित अन्य ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पंचायत समन्वयक अधिकारी कार्यालय जनपद पंचायत सिवनी के अधिकारी सुमेर सिंह उईके को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गांव पोतलपानी निवासी सत्येंद्र सिंह राजपूत (53) की पत्नी जो निवर्तमान सरपंच ग्राम पंचायत सागर में थी तभी उनके कार्यकाल में गांव पोतलपानी में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य कराया गया था। जिसका शेष बिल करीब 1 लाख 96 हजार रुपए का भुगतान करने के एवज में पंचायत समन्वय अधिकारी सुमेर सिंह उइके ने 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

सँस्था आपकी मुस्कान जन जागृति समिति द्वारा श्रमिक महिलाओं की लगाई गई मस्ती की पाठशाला

इस मामले की शिकायत सरपंच पत्नी के पति सतेंद्र सिंह राजपूत ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। रुपए देने के लिए जिला अस्पताल सिवनी के सामने का स्थान तय किया जाने पर जब सत्येंद्र से 15 हजार रुपये जैसे ही सुमेर उइके के लिए वैसे ही लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

सिवनी से संवाददाता सुभाष बकोडे की रिपोर्ट

Posted on

July 23, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top